HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कल से होगी शुरू, शेड्यूल और टाइमिंग, जरूरी गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 05:56 PM IST | 2 mins read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 कल, 4 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें कुल 2.33 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 कल, 4 जुलाई से राज्यभर में शुरू होने जा रही है। दो दिनों तक चलने वाली यह राज्य-स्तरीय परीक्षा 4 जुलाई और 5 जुलाई को तीन अलग-अलग सत्रों में पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT) और पीआरटी (PRT) के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।
इस साल परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कड़े सुरक्षा नियमों के बीच, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, लेवल-3 (PGT) की परीक्षा सबसे पहले कल आयोजित होगी, जबकि अन्य लेवल की परीक्षाएं अगले दिन होंगी-
- लेवल-3 (PGT) - 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
- लेवल-2 (TGT) - 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
- लेवल-1 (PRT) - 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
परीक्षा केंद्र पर ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना है अनिवार्य
हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने के कड़े निर्देश दिए हैं-
- रंगीन एडमिट कार्ड - अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का कलर्ड (रंगीन) प्रिंटआउट ही लेकर जाना होगा। ध्यान रहे कि एक पेज के इस एडमिट कार्ड की 'सेंटर कॉपी' और 'कैंडिडेट कॉपी' दोनों ही रंगीन होनी चाहिए।
- मूल पहचान पत्र - फॉर्म भरते समय जिस ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) का उपयोग किया गया था, उसे साथ रखना अनिवार्य है।
- हेल्पलाइन नंबर - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री के सख्त नियम
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। यह समय इसलिए तय किया गया है ताकि केंद्र पर अनिवार्य प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जा सके, जिनमें शामिल हैं-
-
मेटल डिटेक्टर के जरिए सुरक्षा जांच (स्क्रीनिंग)।
-
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।
-
अंगूठे का निशान (Thumb Impression) लेना।
-
पहचान का सत्यापन (Identity Verification)।
Also read UPTET 2026: यूपी टेट परीक्षा का दूसरा दिन आज; दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग टाइम और आवश्यक दस्तावेज जानें
ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को साधारण कपड़े पहनने और अनावश्यक एक्सेसरीज से बचने की सलाह दी है। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, बपतिस्मा प्राप्त ईसाई और सिख अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार अपने धार्मिक प्रतीक ले जाने की इजाजत होगी।हालांकि, परीक्षा हॉल के भीतर निम्नलिखित चीजें ले जाना पूरी तरह वर्जित है-
-
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर और हेल्थ बैंड।
-
स्मार्ट वॉच, कलाई घड़ियां, कैलकुलेटर और कैमरा।
-
वॉलेट/पर्स, प्लास्टिक पाउच और लॉग टेबल।
-
कोरे या छपे हुए कागज, नोट्स, चिट या पर्चियां।
-
अंगूठी, चेन, कान की बालियां (Earrings), पेंडेंट और नेकलेस जैसे आभूषण या कोई भी धातु की वस्तु।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार