Haryana Police PST Result 2024: हरियाणा पुलिस पीएसटी परिणाम hssc.gov.in पर जारी; कुल 6,000 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | October 18, 2024 | 12:11 PM IST | 1 min read
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें लिखित परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ग्रुप सी पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। हरियाणा पुलिस शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर हरियाणा पुलिस पीएसटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी रिजल्ट 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें हरियाणा पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस पीएसटी 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
पीएसटी परिणाम 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार और परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम, परीक्षा का नाम, पद का नाम, विज्ञापन संख्या और चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित अन्य विविरण की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा पुलिस कांस्टेबल के कुल 6,000 पद भरे जाएंगे।
Haryana Police Result 2024 Out :
हरियाणा पुलिस भर्ती 2024 के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। एचपीएससी पुलिस भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Haryana Police Constable Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
- उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से हरियाणा पुलिस पीएसटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
- अब, “विज्ञापन संख्या 01/2024, और 06/2024 के अनुसार कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग” शीर्षक वाले पीडीएफ पर क्लिक करें।
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
- कैंडिडेट अब अपना नाम और रोल नंबर जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें