Santosh Kumar | October 17, 2024 | 05:37 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी ने राज्य सरकार के विभागों में 24,800 पदों को भरने के लिए 2024 में ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने आज यानी 17 अक्टूबर को ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जो एचएसएससी ग्रुप सी, डी परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
हरियाणा भाजपा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 जारी होने की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की। ट्वीट में कहा गया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वादा पूरा किया, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न परिणाम घोषित।
एचएसएससी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एचएसएससी ने राज्य सरकार के विभागों में 24,800 पदों को भरने के लिए 2024 में ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
एचएसएससी ग्रुप सी और डी परीक्षा हरियाणा के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एचएसएससी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कुल अंक, अनुभागीय अंक, योग्यता स्थिति और रैंक या मेरिट स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एचएसएससी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
Also readHaryana HSSC Result 2024 Live: हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड @hssc.gov.in
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं-