Haryana NEET UG Counselling 2025: हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट आज, जानें महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
Abhay Pratap Singh | November 3, 2025 | 02:16 PM IST | 2 mins read
हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 4 नवंबर के बीच ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।
नई दिल्ली: पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक 3 नवंबर को हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
संशोधित हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2025 के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 4 नवंबर के बीच रात 8:00 बजे तक प्रवेश पोर्टल पर अपनी ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 5 से 7 नवंबर तक सुबह 9:00 बजे से होगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 5 से 8 नवंबर तक प्रोविजनल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और आवंटित कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 नवंबर (शाम 4:00 बजे तक) है। डीएमईआर हरियाणा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी प्रोविजनल रूप से आवंटित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।
Haryana NEET UG Counselling 2025 Round 3: महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
- सीट आवंटित कॉलेज में दाखिला न लेने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी और उन्हें आगे की काउंसलिंग राउंड में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
- जो अभ्यर्थी एडवांस सुरक्षा राशि जमा नहीं करेंगे, उन्हें भी राउंड 3 में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
- जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा, आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे और प्रवेश की पुष्टि के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Haryana NEET UG 2025 Round 3 Seat Allotment Result: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांच सकते हैं:
- हरियाणा डीएमईआर काउंसलिंग पोर्टल uhsrugcounselling.com पर जाएं।
- हरियाणा नीट यूजी 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- हरियाणा नीट राउंड 3 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम