Haryana HTET Admit Card 2026: हरियाणा एचटेट एडमिट कार्ड htet.eapplynow.com पर जल्द, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 06:47 PM IST | 1 min read
एचटीईटी 2026 परीक्षा तीन अलग-अलग शिक्षण स्तरों पीआरटी (कक्षा 1 से 5), टीजीटी (कक्षा 6 से 8) और पीजीटी (कक्षा 9 से 12) के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (HTET 2026) का प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाकर हरियाणा एचटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
एचटीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एचेटट हॉल टिकट 2026 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एचटीईटी 2026 तीन अलग-अलग शिक्षण स्तरों पीआरटी (कक्षा 1 से 5), टीजीटी (कक्षा 6 से 8) और पीजीटी (कक्षा 9 से 12) के लिए आयोजित की जाती है।
हरियाणा एचटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एचटीईटी 2026 हॉल टिकट 1 जुलाई से उपलब्ध कराए जाएंगे।
इससे पहले, बीएसईएच द्वारा एचटेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिसमें उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एचटीईटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी लानी होगी, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे 10 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में पहुंचने की सलाह दी गई है। नवीनतम अपडेट के लिए एचटीईटी की वेबसाइट पर जाएं।
HTET Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
- एचटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- एचटेट हॉल टिकट जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी