Haryana Court Clerk Admit Card 2026: हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड sssc.gov.in पर जारी, परीक्षा 24 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 03:49 PM IST | 2 mins read
हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अंतर्गत आने वाले सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 24 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम व परीक्षा केंद्र का पता और निर्देश जांच सकते हैं।
हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में जनरल नॉलेज सेक्शन से 50 अंकों के 50 प्रश्न और इंग्लिश कंपोजिशन में 20 अंकों के 20 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के व 30 अंकों के सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग है। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।
प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा प्राधिकारण से संपर्क करना चाहिए। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,265 पदों को भरा जाएगा।
Haryana Court Clerk Admit Card 2026 Out: डाउनलोड चरण
हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।
- क्लर्क (सबऑर्डिनेट कोर्ट ऑफ हरियाणा ) रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन टैब पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और हरियाणा कोर्ट क्लर्क कॉल लेटर का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]Jharkhand Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाएं रद्द होने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र वापस ले सकते हैं आंदोलन
सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा - हम विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में जेएसएससी कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’