HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स, परिणाम लिंक
Santosh Kumar | April 23, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
कक्षा 12 के नतीजे घोषित होने के बाद कक्षा 10 के नतीजे जारी किए जाएंगे। कक्षा 10 रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट प्रकाशित किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने फरवरी-मार्च 2026 में कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित कीं। ये परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलीं। अब, छात्र एचबीएसई कक्षा 10 के 2026 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों और आधिकारिक अपडेट्स के आधार पर, उम्मीद है कि नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
एचबीएसई बोर्ड परीक्षा के आंसर शीट की जांच जारी है। यह प्रक्रिया अभी हरियाणा के विभिन्न जिलों में चल रही है, जिसके लिए कई मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि मूल्यांकन का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि नतीजे समय पर घोषित किए जा सकें।
HBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर भी जारी होगा परिणाम
कक्षा 12 के नतीजे घोषित होने के बाद कक्षा 10 के नतीजे जारी किए जाएंगे। कक्षा 10 रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट प्रकाशित किए जाएंगे। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर नतीजे देख सकेंगे।
इसके अलावा, डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नतीजे घोषित होने के बाद, बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पास होने का प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य आँकड़े जारी करेगा।
HBSE 10th Result 2026: एचबीएसई कक्षा 10 पासिंग मार्क्स
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए, हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होगा।
नतीजे में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत और पास/फेल की स्थिति दिखाई देगी। ऑनलाइन उपलब्ध नतीजा प्रोविज़नल (अस्थायी) होगा, जबकि मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल से प्राप्त की जा सकती है।
अगली खबर
]UP Board Result 2026 (Out) LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वी रिजल्ट लिंक जारी@upmsp.edu.in; रोल नंबर से चेक करें
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव होगा। यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट, टाइम की घोषणा अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी अधिसूचना के माध्यम से की।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल