GSEB Board Exam 2025 Admit Card: गुजरात बोर्ड कक्षा 10, 12 एडमिट कार्ड gseb.org पर जारी, परीक्षा 27 फरवरी से
Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 03:48 PM IST | 2 mins read
स्कूल प्राचार्य को जीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में स्कूल इंडेक्स नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB), गांधीनगर ने आज यानी 18 फरवरी को कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) के छात्रों के लिए जीएसईबी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। स्कूल प्राचार्य gseb.org पर जाकर गुजरात बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: GSEB SSC Purak Result 2026 Link
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: GSEB SSC QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
स्कूल प्राचार्यों को जीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में स्कूल इंडेक्स नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज करना होगा। कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूल से गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।
GSEB SSC और HSC एडमिट कार्ड 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, लिंग, जन्म तिथि और उनके माता-पिता के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एडमिट कार्ड में संबंधित कोड के साथ विषय का नाम, स्कूल का नाम और परीक्षा केंद्र का पता दिया गया है।
गुजरात बोर्ड की नोटिस में कहा गया कि, “छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण - जैसे नाम, विषय, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र आदि की जांच करें, ताकि कोई वर्तनी या तथ्यात्मक त्रुटि न हो। किसी भी विसंगति के मामले में छात्रों को तुरंत अपने स्कूल प्रशासक से संपर्क करना चाहिए।”
जीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक दिन परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा, अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
जीएसईबी डेट शीट के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 17 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षाएं दो स्ट्रीम विज्ञान और सामान्य (कला और वाणिज्य) के लिए आयोजित की जाएंगी। विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षाएं 27 फरवरी से 10 मार्च तक होंगी, जबकि सामान्य स्ट्रीम की परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च तक होंगी।
Gujarat Board Exam 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्कूल प्राचार्य हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट करें।
- कक्षा 10/12 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें और वितरित करें।
अगली खबर
]RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी और जेई, डीएमएस, सीएमए पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा तिथि जारी
परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम