GSEB HSC Answer Key 2025: गुजरात एचएससी आंसर की gseb.org पर जारी, चैलेंज डेट, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 21, 2025 | 12:22 PM IST | 2 mins read
जीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। थ्योरी परीक्षाएं दो पालियों में - पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक हुईं थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने गुजरात बोर्ड एचएससी आंसर की 2025 जारी कर दी है। जीएसईबी बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड एचएससी आंसर की साइंस स्ट्रीम के लिए जारी की गई है।
Don't Miss: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: GSEB SSC QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
गुजरात उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) के लिए मैथ (50), केमिस्ट्री (52), फिजिक्स (54), और बायोलॉजी (56) के लिए कक्षा 12वीं की आंसर की जारी की गई है। बोर्ड ने बताया कि प्रश्नपत्र सेट 1 से 20 तक गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं।
GSEB HSC Answer Key 2025: आंसर की चैलेंज शुल्क
यदि कोई उम्मीदवार गुजरात बोर्ड एचएससी प्रोविजनल आंसर की 2025 से संतुष्ट नहीं है, तो वह सोमवार, 24 मार्च, 2025 को शाम 6 बजे तक निर्धारित प्रारूप में gshsebsciencekey@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। जीएसईबी एचएससी आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को 500 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा।
जीएसईबी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि यदि बोर्ड उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किसी भी चुनौती को वैध पाता है, तो उसका शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जीएसईबी एचएससी परिणाम 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
GSEB HSC Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होम पेज पर साइंस स्ट्रीम लिंक के लिए जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी उत्तर कुंजी 2025 पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार उत्तर कुंजी की चेक कर सकते हैं।
- आंसर की चेक करें और आपत्तियां उठाएं (यदि कोई हो)।
- अब आंसर की फाइल डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
GSEB HSC Answer Key 2025: परीक्षा तिथि
जीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। थ्योरी परीक्षाएं दो पालियों में - पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक हुईं थी।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा? बीएसईबी इंटर रिजल्ट डेट जानें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसईबी इसी महीने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 बीएसईबी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल