GPAT 2026 Correction Window: जीपैट आवेदन में आज से natboard.edu.in पर करें सुधार, अंतिम तिथि 19 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 11:42 AM IST | 2 mins read
जीपैट 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 के लिए 16 जनवरी से आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अंतिम तिथि 19 जनवरी तक अपने जीपैट 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
GPAT 2027: Syllabus | Formula Sheet
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जीपैट करेक्शन विंडो 2026 के माध्यम से कैंडिडेट को अपने नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जीपीएटी परीक्षा केंद्र को छोड़कर अन्य सभी विवरणों में सुधार की अनुमति दी गई है।
जीपीएटी एडिट विंडो बंद होने के बाद अपूर्ण/गलत फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सुधारने के लिए प्री-एडिट विंडो 6 से 9 फरवरी तक खुली रहेगी। अभ्यर्थियों को इमेज अपडेट करने का एक और मौका 17 से 19 फरवरी तक दिया जाएगा। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 7 मार्च, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
एनबीई की ओर से परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जीपैट एग्जाम 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप 24 फरवरी और जीपैट एडमिट कार्ड 2 मार्च को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके जीपैट एडमिट कार्ड 2026 और परीक्षा शहर डाउनलोड कर सकेंगे।
जीपैट एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, एमफॉर्मा प्रोग्राम में दाखिले के लिए जीपीएटी 2026 परीक्षा में फार्मेसी के मुख्य विषयों से 125 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
GPAT Correction Window 2026: आवेदन सुधार प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों की सहायता से जीपैट 2026 आवेदन में सुधार कर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- ‘जीपैट 2026 - आवेदन पत्र सुधार’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म में आवश्यक बदलाव करें और सावधानी पूर्वक जांचें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच