Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read
एईईई 2026 फेज 1 परीक्षा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Get the complete AEEE 2025 Phase II question paper with expert solutions, covering all subjects.
Download Now
नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (AVV) ने बीटेक प्रवेश के लिए अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग 2026 (AEEE 2026) फेज 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aeee.amrita.edu पर जाकर एईईई 2026 के लिए 21 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
New: AEEE Phase 1 Result Out; Check Now
Latest: AEEE 2026 Registration Link
AEEE 2026: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus | Mock Test
पात्रता के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षा गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय के साथ न्यूनतम 60% अंकों में पास किया हो, साथ ही तीनों विषयों (PCM) में कुल 50% अंक होना अनिवार्य है। 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी एईईई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग 2026 के लिए 1 जुलाई, 2004 और 30 जून, 2010 के बीच जन्में कैंडिडेट पात्र हैं। भारतीय और विदेशी नागरिक दोनों ही एईईई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एईईई 2026 फेज 1 परीक्षा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Also readCUET PG 2026 Registration: सीयूईटी पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, एनटीए ने एडवाइजरी की जारी
एईईई 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,300 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार केवल अपने जेईई मेन परसेंटाइल के आधार पर आवेदन कर रहे, उन्हें 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एईईई 2026 फेज 1 उम्मीदवार 16 जनवरी से अपनी परीक्षा स्लॉट बुक करना शुरू कर सकते हैं।
एईईई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर अंग्रेजी भाषा में ढाई घंटे की अवधि में कराई जाएगी। प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और मात्रात्मक योग्यता विषयों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एईईई फेज 1 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: