GPAT 2025: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 25 मई को होगा आयोजित, 1 अप्रैल से शुरू होगा पंजाीकरण
Saurabh Pandey | February 27, 2025 | 06:10 PM IST | 1 min read
जीपैट 2025 आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने पर एनबीईएमएस जीपैट एप्लिकेशन सुधार विंडो खोलेगा। जीपैट आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को जीपैट प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। GPAT 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एमफार्मा प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होगा।
नई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जीपैट पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन 27 मार्च को दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=gpat पर जारी किया जाएगा।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
Latest: GPAT 2027 Syllabus
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट 2025 पंजीकरण 1 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2025 तक होगी।
जीपैट 2025 आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने पर एनबीईएमएस जीपैट एप्लिकेशन सुधार विंडो खोलेगा। जीपैट आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को जीपैट प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। GPAT 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एमफार्मा प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होगा।
GPAT 2025: पात्रता मानदंड
- जीपैट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास फार्मेसी (फार्मेसी) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- जीपैट के लिए किसी भी उम्र के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
- बीटेक (फार्मास्युटिकल और फाइन केमिकल टेक्नोलॉजी) या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
GPAT 2025 Exam: परीक्षा तिथि
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म से जीपीएटी 2025 आयोजित करेगा।
GPAT 2025: एडमिट कार्ड
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) GPAT 2025 एडमिट कार्ड संभवत: 20 मई, 2025 को जारी करेगा। उम्मीदवारों को इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड करना होगा।
GPAT 2025: रिजल्ट डेट
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) का रिजल्ट 25 जून 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल