GPAT 2024 Registration: जीपैट पंजीकरण का कल आखिरी दिन, natboard.edu.in से जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 7, 2024 | 08:40 PM IST | 2 mins read
जीपैट 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड (सीबीटी) में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया कल यानी 8 मई को समाप्त हो जाएगी। जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जीपैट 2024 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में वांछित सुधार के लिए संपादन विंडो 11 से 14 मई तक खोली जाएगी। इसके बाद एनबीईएमएस प्री फाइनल एडिट विंडो 21 से 23 मई तक खोलेगा, जिसमें उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद फाइनल एडिट विंडो 28 से 30 मई तक खोली जाएगी।
GPAT 2024: परीक्षा तिथि
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 8 जून को आयोजित किया जाएगा। जीपैट 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड (सीबीटी) में आयोजित किया जाएगा। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 3 जून को जारी किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जीपैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी,एसटी और पीडब्ल्यीडी उम्मीदवारों को 2500 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
NBEMS GPAT: जीपैट रिजल्ट
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट इस वर्ष नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा प्रस्तावित एक राष्ट्रव्यापी प्रवेश परीक्षा है। यह भारत में मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्मा) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। जीपैट 2024 परिणाम 8 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
GPAT 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर GPAT 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें