Goa SSC 10th Result 2024: गोवा बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट कल शाम 5.30 बजे होगा जारी, ये है डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | May 14, 2024 | 04:38 PM IST | 1 min read
गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2024 कल यानी 15 मई को जारी करने की घोषणा की है। गोवा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2024 बुधवार शाम 5:30 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के साथ रिजल्ट का लिंक भी साझा किया है। 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 2024 में कुल 19,557 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें 9,743 लड़के और 9,814 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा में 247 रिपीटर्स और 385 प्राइवेट छात्रों ने भाग लिया था।
गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा राज्य भर के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम results.gbshsegoa.net या gbshse.in पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार डिजीलॉकर पोर्टल पर गोवा एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 भी देख सकेंगे।
Goa SSC 10th Result 2024: 17 मई को मिलेगी मार्कशीट
जारी अधिसूचना में बोर्ड ने कहा कि गोवा कक्षा 10 के लिए समेकित परिणाम शीट 17 मई को दोपहर 2 बजे से स्कूल लॉगिन पोर्टल service1.gbshse.in से डाउनलोड की जा सकेगी। बता दें कि गोवा बोर्ड ने एसएससी थ्योरी परीक्षा 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक आयोजित की थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 मार्च से 15 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और परिणाम की योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। पिछले साल अप्रैल 2023 (सेमेस्टर पैटर्न) का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.64% था और अप्रैल 2020 (वार्षिक पैटर्न) का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69% था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल