GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 100 पद, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 10, 2026 | 09:16 PM IST | 2 mins read
जीआईएमएस स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण चरण शामिल है।
नई दिल्ली: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा (GIMS Greater Noida) ने स्टाफ नर्स (गैर-शैक्षणिक) के पदों पर भर्ती निकाली है। जीआईएमएस स्टाफ नर्स नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो 10 अगस्त से 7 सितंबर तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे, जिसमें अनारक्षित के 40, ओबीसी के 27, एससी के 21, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 10 पद शामिल हैं। जीआईएमएस स्टाफ नर्स 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में यूआर/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1298 रुपये और एससी/ एसटी को 944 रुपये देना होगा। दिव्यांग कैंडिडेट को छूट दी गई है।
GIMS Noida Staff Nurse Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग अथवा 2 वर्षीय बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) डिग्री होनी चाहिए। या
- चिकित्सा और शल्य नर्सिंग (GNM) का डिप्लोमा हो और संयुक्त प्रांत नर्स तथा धात्री परिषद में पंजीकरण के बाद कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी, इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी के लिए जाति प्रमाण पत्र आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण चरण शामिल है। सीबीटी में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग भी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा स्टाफ नर्स 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
GIMS Staff Nurse Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार जीआईएमएम नॉन टीचिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- जीआईएमएस भर्ती पोर्टल www.gims.ac.in/recruitment.html पर जाएं।
- नॉन टीचिंग (स्टाफ नर्स) 2026 - आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस जमा करें, आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम