Trusted Source Image

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजर एवं जेई के 389 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | August 8, 2026 | 06:46 PM IST | 2 mins read

इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक और जूनियर एग्जिक्यूटर पद पर चयनित कैंडिडेट को 40,000 से 1,40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव, मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक आज से सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव, मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक आज से सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विज्ञापन संख्या-12/2026/CHQ/DR‐CBT के तहत मैनेजर (Manager) और जूनियर एग्जिक्यूटिव (JE) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर 8 अगस्त से 7 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मैनेजर पद के लिए आवेदन की अधिकतम आयु 32 वर्ष और जूनियर एग्जिक्यूटिव के लिए 27 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी गई है। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।

सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। एएआई मैनेजर जेई भर्ती 2026 के अनुसार कुल 389 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मैनेजर के 260 पद और जूनियर एग्जिक्यूटिव 129 पद शामिल हैं।

Also readUPSC CDS 2 2025 OTA Final Result: यूपीएससी सीडीएस 2 ओटीए फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 483 कैंडिडेट चयनित

एएआई मैनेजर, जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी पोस्ट के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप) आयोजित किया जाएगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवारों को सीबीटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर एप्लीकेशन वेरिफिकेशन/बाद के टेस्ट/इंटरव्यू (जैसा लागू हो) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक और जूनियर एग्जिक्यूटर पद पर चयनित कैंडिडेट को 40,000 से 1,40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव मैनेजर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

AAI Manager, Junior Executive Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एएआई मैनेजर, जूनियर एग्जिक्यूटर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एएआई आवेदन लिंक https://ibpsreg.ibps.in/aaioct25/ पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और जनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
  • कैंडिडेट भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications