Gen Alpha Protests: यूपी के उन्नाव में खराब भोजन, पेयजल समस्या, शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने दिया धरना
Press Trust of India | August 19, 2026 | 06:43 PM IST | 2 mins read
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हसनगंज क्षेत्र के न्योतनी नगर पंचायत में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने 19 अगस्त (बुधवार) को कथित रूप से खराब भोजन, पेयजल की समस्या, शिक्षकों की कमी और प्रधानाचार्य के व्यवहार से नाराज होकर मोहान चौराहे को जाम कर दिया। ये विद्यार्थी सुबह करीब 7 बजे हाथों में तख्तियां लेकर चौराहे पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
छात्रों के प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनका कहना था कि शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं।
विद्यार्थी अपनी मांगों के समाधान तक धरना जारी रखने पर अड़े रहे तथा समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के मंत्रियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार सूचना पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह विद्यालय पहुंचे तथा उन्होंने विद्यार्थियों के साथ नाश्ता किया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने शांतिपूर्वक धरना समाप्त कर दिया। उपजिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने बताया कि विद्यालय में छोटे बच्चों के साथ-साथ हाईस्कूल और कक्षा 11 के विद्यार्थी भी पढ़ते हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों की कुछ छोटी-छोटी समस्याएं थीं, जिनका समाधान कर दिया गया है। तोमर ने कहा कि बच्चे कम उम्र के हैं और कई बार स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी छात्र शांत हैं और विद्यालय की स्थिति सामान्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच