GATE 2025 Result: आईआईटी रुड़की जल्द ही gate2025.iitr.ac.in पर गेट रिजल्ट जारी करेगा, स्कोरकार्ड 28 मार्च को
Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 03:39 PM IST | 1 min read
गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के कट-ऑफ अंकों के साथ परिणाम घोषित करेगा। गेट 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
आईआईटी रुड़की सभी 30 विषयों के टेस्ट पेपर के लिए गेट के परिणाम घोषित करेगा। गेट स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, जिन आवेदकों ने 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को गेट 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे GATE GOAPS वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। IITR GATE 2025 परिणाम में गेट काउंसलिंग में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवारों के स्कोर, एआईआर, योग्यता अंक और कटऑफ शामिल होंगे।
Also read IIT Roorkee: आईआईटी रुड़की ने भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से 14 विभागों में मानक क्लब स्थापित किया
GATE के आधिकारिक प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। गेट आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए 27 फरवरी से 1 मार्च तक ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी। बता दें, 31 मई के बाद से 31 दिसंबर तक स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा।
गेट स्कोर का उपयोग एमटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पीएसयू भर्ती के लिए गेट स्कोर आवश्यक है। गेट 2025 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों समय-समय पर आईआईटीआर गेट की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
GATE Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से गेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- “आवेदक लॉगिन” पर क्लिक करें।
- नामांकन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- गेट 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- जानकारी जांचें, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]Medical Education: चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम में नवीनतम प्रौद्योगिकी, एआई शामिल करने का नड्डा ने किया समर्थन
मेडिकल कॉलेज की संख्या 2014 में 387 से बढ़कर अब 780 हो गई है। इस दौरान यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सीट की संख्या में 130% और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीट की संख्या में 135 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा