GATE Registration 2027: गेट रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, भारतीय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर से भरना होगा फॉर्म
Santosh Kumar | August 27, 2026 | 09:28 AM IST | 2 mins read
जिन कैंडिडेट्स के पास अभी डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, या जिनका अकाउंट अपडेटेड नहीं है, उन्हें इसे बनाना या अपडेट करना होगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी देख सकते हैं। इस वर्ष, भारतीय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर digilocker.gov.in के माध्यम से गेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। पहले यह प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बाद इसे 27 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया।
बिना सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट के गेट 2027 का एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हो सकता। जिन कैंडिडेट्स के पास अभी डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, या जिनका अकाउंट अपडेटेड नहीं है, उन्हें इसे बनाना या अपडेट करना होगा।
महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1000 और अन्य कैंडिडेट को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब शुल्क के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 1500 और अन्य वर्ग के कैंडिडेट 2500 रुपये देने होंगे।
GATE Registration 2027: गेट एग्जाम डेट 2027
अप्लाई करने से पहले पक्का कर लें कि सभी जानकारी सही और अपडेटेड हैं; वरना प्रोसेस में देरी हो सकती है। रजिस्ट्रेशन विंडो 27 सितंबर तक खुली रहेगी। इसके बाद, लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक एप्लीकेशन जमा किए जा सकते हैं।
एप्लीकेशन में सुधार की सुविधा 14 से 21 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 जनवरी, 2027 को जारी होने की संभावना है। गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।
'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (आरए) नाम का एक नया पेपर शुरू किया गया है, जबकि 'टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस' (टीएफ) को अब 'इंजीनियरिंग साइंसेज' (एक्सई) के तहत एक सेक्शनल पेपर के रूप में शामिल किया गया है।
GATE Application Form 2027: आवेदन संबंधी विवरण ब्रोशर में
यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी और इसके स्कोर से आईआईटी और एनआईटी समेत कई संस्थानों में एमटेक/पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन और पीएसयू में नौकरी के मौके मिलते हैं। आवेदन से जुड़ी जानकारी इन्फ़ॉर्मेशन ब्रोशर में उपलब्ध है।
एप्लीकेशन प्रोसेस में लाइव फ़ोटो कैप्चर और फ़ेशियल रिकग्निशन जैसे नए फ़ीचर भी शामिल किए गए हैं। कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स-जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर और एकेडमिक सर्टिफिकेट तैयार रखने चाहिए।
गेट एग्जाम 1983 में शुरू किया गया और गेट 2027 इसका 45वां संस्करण होगा। गेट 2027 परीक्षा केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन के आधार पर एक या दो पेपर देने का विकल्प चुन सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार