Trusted Source Image

JCECEB Counselling: कृषि एवं अन्य पाठ्यक्रमों की सीटों पर नामांकन के लिए काउंसलिंग शुरू, राउंडवार शेड्यूल जारी

Saurabh Pandey | August 26, 2026 | 11:54 AM IST | 2 mins read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने कृषि एवं समवर्गी पाठ्यक्रमों (PCB, PCM, PCMB) में नामांकन के लिए 26 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।

जेसीईसीईबी काउंसलिंग 26 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेसीईसीईबी काउंसलिंग 26 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों (PCB, PCM और PCMB विषय समूह) में सत्र 2026 के लिए पहले, दूसरे और तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार संस्थानों और पाठ्यक्रमों का चयन करना होगा। चॉइस फिलिंग की संख्या पर कोई सीमा नहीं रखी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनारक्षित (General), ईडब्ल्यूएस (EWS), बीसी-I और बीसी-II वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 तथा एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

JCECEB Counselling: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की शुरुआती तिथि
26 अगस्त 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
29 अगस्त 2026
भरे गए विकल्पों में संशोधन, यदि आवश्यकता हो
30 अगस्त 2026
अनंतिम सीट आवंटन पत्र जारी करना
1 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश
2 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026

JCECEB Counselling: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
रिक्त सीटों का विवरण (Seat Matrix) प्रदर्शित होना
11 सितंबर 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की शुरुआती तिथि
11 सितंबर 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
15 सितंबर 2026
भरे गए विकल्पों में संशोधन, यदि आवश्यकता हो
16 सितंबर 2026
अनंतिम सीट आवंटन पत्र (Provisional Seat Allotment Letter) जारी करना
18 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश
19 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026

Also read JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, 25-29 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन

JCECEB Counselling: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
रिक्त सीटों का विवरण (Seat Matrix) प्रदर्शित होना
29 सितंबर 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की शुरुआती तिथि
29 सितंबर 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
3 सितंबर 2026
भरे गए विकल्पों में संशोधन, यदि आवश्यकता हो
4 सितंबर 2026
अनंतिम सीट आवंटन पत्र (Provisional Seat Allotment Letter) जारी करना
6 अक्टूबर 2026 से 12 अक्टूबर 2026
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश
7 अक्टूबर 2026 से 12 अक्टूबर 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications