GATE Admit Card 2025: गेट एडमिट कार्ड अब gate2025.iitr.ac.in पर 7 जनवरी होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 08:24 AM IST | 2 mins read
गेट 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार, अब आईआईटी रुड़की 7 जनवरी को गेट 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। इससे पहले, आज यानी 2 जनवरी को गेट 2025 हाल टिकट जारी होना था।
आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। गेट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। गेट हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन-तीन घंंटे की अवधि के लिए होगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। गेट परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (IISC) में एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कराई जाती है।
गेट 2025 कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी रुड़की 19 मार्च, 2025 को गेट 2025 रिजल्ट जारी करेगा। गेट 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई के बीच जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
GATE 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें, अब स्क्रीन पर हाल टिकट दिखाई देगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल