GATE 2026 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, gate2026.iitg.ac.in पर करें आवेदन; एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 28, 2025 | 09:10 AM IST | 2 mins read
आईआईटी गेट 2026 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, 2025 है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से 28 सितंबर को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 (GATE 2026) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आईआईटी गेट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार वर्तमान में किसी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी/ आर्किटेक्चर/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला/ मानविकी में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री कार्यक्रम को पूरा कर लिया है, वे GATE 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
GATE 2026 Registration Fees: पंजीकरण शुल्क
उम्मीदवार नीचे सारणी में गेट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी |
नियमति अवधि
(28 अगस्त से 28 सितंबर, 2025) |
विस्तारित अवधि (विलंब शुल्क के साथः
(29 सितंबर से 9 अक्टूबर, 2025) |
|---|---|---|
|
महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग (प्रति टेस्ट पेपर) |
1000 रुपए |
1500 रुपए |
|
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
2000 रुपए |
2500 रुपए |
GATE 2026 Exam Date: गेट 2026 परीक्षा तिथि
गेट 2026 पंजीकरण के लिए कैंडिडेट को विलंब शुल्क भुगतान के साथ 29 सितंबर से 9 अक्टूबर तक का समय दिया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए गेट 2026 की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “इंजीनियरिंग विज्ञान (XE) के पेपर में ऊर्जा विज्ञान (XE-I) पर एक नया सेक्शनल पेपर शामिल किया गया है। एक अभ्यर्थी एक या दो परीक्षा-पत्र दे सकता है। दो पेपरों में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए केवल चयनित दो-पेपर संयोजन की अनुमति है। गेट स्कोर, परिणाम की घोषणा तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक वैध रहेगा।”
GATE Registration 2026 Link: आवेदन करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नया पंजीकरण’ या ‘GATE 2026 आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पोर्टल में लॉगिन करने के लिए जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें और स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन के बाद, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल