GATE 2025: गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की आखिरी तिथि आज, आवेदन शुल्क और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 26, 2024 | 08:22 AM IST | 2 mins read
गेट 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार 6 नवंबर तक अतिरिक्त शुल्क भुगतान के साथ आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से आज यानी 26 सितंबर को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के भुगतान के साथ गेट 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 7 अक्टूबर 2024 तय की गई है। गेट 2025 विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदकों को 6 नवंबर तक अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन सुधार का भी मौका दिया गया है।
GATE 2025 Registration Fees: आवेदन शुल्क
गेट 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को नियमित पंजीकरण अवधि के दौरान 900 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा। इसके अलावा, विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी वर्ग के आवेदकों के लिए गेट पंजीकरण शुल्क 1,800 रुपये है। गेट एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी किया जाएगा।
GATE 2025 Exam Date: गेट परीक्षा तिथि
गेट 2025 परीक्षा का आयोजन अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। गेट परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
GATE 2025 Last Date: गेट परीक्षा पैटर्न
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। गेट 2025 परीक्षा में कुल 30 टेस्ट पेपर शामिल होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को उपलब्ध दो-पेपर संयोजनों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति है। गेट 2025 रिजल्ट 19 मार्च 2025 को जारी होगा।
GATE 2025 Registration Link: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से गेट 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर विजिट करें।
- उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- विवरण की सहायता से गेट 2025 आवेदन विंडो लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए गेट 2025 आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम