GATE 2025 Final Answer Key: गेट फाइनल आंसर की, मास्टर क्वैश्चन पेपर gate2025.iitr.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 2, 2025 | 04:02 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को GATE 2025 फाइल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। GATE 2025 फाइनल आंसर की कुल 30 पेपर के लिए जारी की गई है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की फाइनल उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार गेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को GATE 2025 फाइल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। GATE 2025 फाइनल आंसर की कुल 30 पेपर के लिए जारी की गई है।
गेट स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी 31 दिसंबर तक
GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया गया था। गेट रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए गए थे। गेट स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मार्च से 31 मई तक निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। संस्थान 31 मई के बाद 31 दिसंबर तक GATE स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध कराएगा, इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति टेस्ट पेपर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, यह प्रावधान 1 जनवरी, 2026 से उपलब्ध नहीं होगा।
GATE 2025: परीक्षा विवरण
GATE 2025 परीक्षा 1, 2, और 15 और 16 फरवरी को कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
GATE 2025: स्कोरकार्ड वैलिडिटी
GATE 2025 स्कोरकार्ड तीन वर्षों के लिए, मार्च 2028 तक वैध है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड का उपयोग विभिन्न IIT, NIT और GFTI में MTech प्रवेश के लिए और PSU भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कर सकते हैं।
GATE 2025: काउंसलिंग डिटेल्स
CCMT और COAP GATE 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेंगे। COAP के लिए पंजीकरण और काउंसलिंग प्रक्रिया 17 मई से अलग-अलग राउंड में शुरू होगी। दूसरी ओर, GATE के माध्यम से CCMT काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही उपलब्ध होंगी। कई IIT ने MTech प्रवेश के लिए अपने आवेदन लिंक सक्रिय कर दिए हैं। IIT खड़गपुर और IISc बैंगलोर ने अपनी वेबसाइट पर GATE 2025 कटऑफ जारी कर दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल