GATE 2025 Live: गेट फरवरी 1 सेशन 2 एनालिसिस जारी, क्वेश्चन पेपर, आंसर की, कटऑफ जानें
गेट 2025 फरवरी 1 सेशन 2 परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
Abhay Pratap Singh | February 1, 2025 | 08:00 PM IST
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से 1 फरवरी की गेट परीक्षा 2025 का दोनों सेशन सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है। गेट 2025 परीक्षा 30 पेपरों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। गेट परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। गेट परीक्षा दो सत्रों में होगी। सत्र 1 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सत्र 2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट एंट्रेंस एग्जाम आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर द्वारा प्रस्तावित मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। गेट स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भर्ती के लिए भी किया जाता है।
GATE 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा। सभी टेस्ट पेपर में जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन से 15 अंक और चयनित विषय से 85 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। गेट परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र भी लाना होगा।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज के गेट परीक्षा केंद्रों को छात्रों से प्राप्त अभ्यावेदनों के बाद आईआईटी रुड़की ने लखनऊ स्थानांतरित कर दिया है। गेट 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सालह दी गई है।
बता दें कि, गेट परीक्षा हाल में कैलकुलेटर, घड़ियां, पर्स, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण, पुस्तकें, चार्ट आदि वस्तुएं ले जानें पर प्रतिबंध है। ऐसा करते पाए जानें पर उम्मीदवार पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। गेट 2025 ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
February 1, 2025 | 08:00 PM IST
GATE 2025 Live: गेट परीक्षा तिथियां
आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर द्वारा प्रस्तावित मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। GATE 2025 स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) द्वारा भर्ती के लिए भी किया जाएगा।
February 1, 2025 | 07:52 PM IST
GATE 2025 Live: गेट पेपर में रफ कार्य के लिए स्क्रिबल पैड मिलेगा
GATE परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को रफ कार्य के लिए स्क्रिबल पैड मिलेगा। इसका इस्तेमाल करने से पहले उन्हें इस पर अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा।
February 1, 2025 | 07:21 PM IST
GATE 2025 Live: गेट परीक्षा पैटर्न
GATE 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा। सभी परीक्षा पेपर्स में 15 अंकों का जनरल एप्टीट्यूड (जीए) सेक्शन और 85 अंकों का चुना हुआ विषय होगा।
February 1, 2025 | 06:41 PM IST
GATE 2025 Live: गेट परीक्षा में 30 टेस्ट पेपर
एक उम्मीदवार 30 टेस्ट पेपरों में से एक या दो के लिए उपस्थित हो सकता है। सभी परीक्षा पत्रों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रश्न दिखाए जाएंगे।
February 1, 2025 | 06:03 PM IST
GATE 2025 Live: गेट परीक्षा तिथियां
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की की तरफ से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2025 परीक्षा आज यानी 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है। गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को निर्धारित है।
February 1, 2025 | 05:31 PM IST
GATE 2025 Live: गेट फरवरी 1 शिफ्ट 2 परीक्षा समाप्त
GATE 2025 फरवरी 1 शिफ्ट 2 परीक्षा शाम 5:30 बजे समाप्त हो चुकी है। परीक्षा का विश्लेषण जल्द ही उपलब्ध होगा।
February 1, 2025 | 05:08 PM IST
GATE 2025 Live: गेट परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
गेट परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल के अंदर व्यक्तिगत कैलकुलेटर, घड़ियां, बटुए, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण, किताबें, चार्ट, टेबल, ढीली चादरें, कागजात, डेटा, हैंडबुक, पाउच या बक्से की अनुमति नहीं है।
February 1, 2025 | 04:32 PM IST
GATE 2025 Live: गेट टू पेपर-कॉम्बिनेशन लिस्ट
आईआईटी रूड़की ने पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एक नई गेट टू पेपर-कॉम्बिनेशन लिस्ट पेश की है। GATE 2025 टू पेपर कॉन्सेप्ट ने उम्मीदवारों को एक के बजाय दो विषयों का चयन करने की अनुमति दी है।
February 1, 2025 | 03:55 PM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
- रिपोर्टिंग समय - अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- प्रवेश प्रतिबंध - परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट से अधिक देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को लॉगिन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- बैठने की व्यवस्था - अभ्यर्थियों को परीक्षा से कम से कम 40 मिनट पहले अपनी आवंटित सीट पर बैठ जाना चाहिए।
- निर्देश समीक्षा - लॉगिन प्रक्रिया और निर्देश समीक्षा परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले शुरू होनी चाहिए।
- शीघ्र निकास प्रतिबंध - किसी भी अभ्यर्थी को निरीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा हाल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
February 1, 2025 | 03:29 PM IST
GATE 2025 Exam Live: GATE 2025 परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में gate 2025 exam date की जांच कर सकते हैं:
तिथि | सत्र | परीक्षा का समय | टेस्ट पेपर |
---|---|---|---|
1 फरवरी, 2025 (शनिवार) |
सुबह |
सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 |
सीएस1, एजी, एमए |
|
दोपहर |
दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे |
सीएस2, एनएम, एमटी, टीएफ, आईएन |
2 फरवरी, 2025 (रविवार) |
सुबह |
सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 |
एमई, पीई, एआर |
|
दोपहर |
दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे |
ईई |
15 फरवरी, 2025 (शनिवार) |
सुबह |
सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 |
सीवाई, एई, डीए, ईएस, पीआई |
|
दोपहर |
दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे |
ईसी, जीई, एक्सएच, बीएम, ईवाई |
16 फरवरी, 2025 (रविवार) |
सुबह |
सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 |
सीई1, जीजी, सीएच, पीएच, बीटी |
|
दोपहर |
दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे |
सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन |
February 1, 2025 | 02:58 PM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 में नेगेटिव मार्किंग
NAT और MSQ प्रश्नों में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। हालांकि, MCQ के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंकों में कटौती की जाएगी।
February 1, 2025 | 02:39 PM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 सेशन 2 एग्जाम शुरू
आज यानी 1 फरवरी, 2025 को GATE 2025 शिफ्ट 2 CS2, NM, MT, TF और IN के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
February 1, 2025 | 01:56 PM IST
GATE 2025 Live: प्रयागराज की परीक्षाएं लखनऊ शिफ्ट
आईआईटी रूड़की ने महाकुंभ मेले के कारण प्रयागराज में आयोजित होने वाली परीक्षा का केंद्र बदल दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रयागराज को अपने परीक्षा शहर के रूप में चुना था, वे अब लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देंगे।
February 1, 2025 | 01:35 PM IST
GATE 2025 Live: गेट परीक्षा तिथियां
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की की तरफ से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2025 परीक्षा आज यानी 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है। गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को निर्धारित है।
February 1, 2025 | 01:03 PM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 सेशन 1 एग्जाम समाप्त
IIT रुड़की ने गेट 2025 फरवरी 1 शिफ्ट 1 परीक्षा दोपहर 12:30 बजे समाप्त कर दी है। शिफ्ट 1 परीक्षा CS1, AG और MA के पेपर के लिए था।
February 1, 2025 | 12:34 PM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट स्कोर 2025
कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां PSU भर्ती के लिए GATE स्कोर 2025 को मान्यता देती हैं, जिससे यह परीक्षा इंजीनियरिंग में करियर के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
February 1, 2025 | 11:55 AM IST
GATE 2025 Exam Live: GATE 2025 एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाना है?
gate exam 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना gate 2025 admit card साथ लाना होगा। gate admit card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार GATE परीक्षा हाल के अंदर निम्नलिखित सामान ले जा सकते हैं -
- GATE 2025 एडमिट कार्ड
- वैध पहचान प्रमाण
- कलम और पेंसिल
- पारदर्शी पानी की बोतल
February 1, 2025 | 11:39 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट मॉक टेस्ट
IIT रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर सभी विषयों के पेपर के लिए GATE मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दियाहै।
February 1, 2025 | 11:00 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट की तैयार पर छात्रों ने क्या कहा?
February 1, 2025 | 10:32 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट लॉगिन क्रेडेंशियल
GATE 2025 लॉगिन के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
- नामांकन आईडी या ईमेल आईडी
- पासवर्ड
February 1, 2025 | 10:04 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 फरवरी 1 सेशन 2 एग्जाम
गेट 2025 1 फरवरी सेशन 2 परीक्षा (gate exam timings) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। गेट 2025 परीक्षा कुल 4 तिथियों में आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें - GATE 2025: आईआईटी, एनआईटी में एमटेक एडमिशन के लिए गेट क्वालीफाइंग अंक, पिछले वर्ष का कैटेगरीवाइज कटऑफ जानें
February 1, 2025 | 09:43 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 फरवरी 1 सत्र 1 परीक्षा शुरू
गेट 2025 के लिए 1 फरवरी को आयोजित सत्र 1 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से तीन घंटे की अवधि के लिए (gate exam timing) आयोजित की जा रही है।
February 1, 2025 | 09:02 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 एडमिट कार्ड
गेट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं:
February 1, 2025 | 09:00 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 एग्जाम टाइम
गेट परीक्षा 2025 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी:
- सत्र 1 - सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक
- सत्र 1 - दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक
February 1, 2025 | 09:00 AM IST
GATE 2025 Exam Live: गेट 2025 एग्जाम डेट
गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2025 का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIT Admission 2025: आईआईटी में बिना जेईई कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें क्या-क्या हैं विकल्प
- Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें