GATE 2025 Answer Key: गेट उत्तर कुंजी gate2025.iitr.ac.in पर जल्द जारी की जाएगी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | February 26, 2025 | 07:40 AM IST | 2 mins read
गेट 2025 रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किए जाएंगे और उम्मीदवार 28 से 31 मार्च तक गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद गेट 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। कैंडिडेट को निर्धारित समय सीमा के भीतर गेट 2025 उत्तर कुंजी पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत करनी होगी। बाद में प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल के माध्यम से चुनौती दे सकेंगे।
GATE 2025 उत्तर कुंजी के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार गेट 2025 उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकेंगे। गेट 2025 कैलेंडर के अनुसार, GATE 2025 के परिणाम 19 मार्च को घोषित किए जाएंगे और उम्मीदवार 28 से 31 मार्च तक गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को 30 टेस्ट पेपर के लिए दो शिफ्ट में किया गया था। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई।
आईआईटी रुड़की ने अभी तक गेट 2025 प्रोविजनल आंसर की और गेट 2025 रिस्पॉन्स शीट जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं की है। गेट प्रारंभिक आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद गेट 2025 फाइनल आंसर की और गेट 2025 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
GATE 2025 Answer Key Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से गेट आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- GATE 2025 उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- गेट 2025 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रखे लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार