GATE 2024 Exam: गेट 2024 के दूसरे सप्ताह की परीक्षा 10 व 11 फरवरी को होगी आयोजित
Abhay Pratap Singh | February 10, 2024 | 07:03 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों के लिए 21 फरवरी को आंसर की जारी की जाएगी। आपत्तियां मिलने के बाद 16 मार्च को अंतिम परिणाम जारी होगा। किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in देख सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: गेट 2024 परीक्षा दूसरे सप्ताह के लिए आज यानी 10 फरवरी व 11 फरवरी 2024 को आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 12 पेपर को शामिल किया गया है। दूसरे सप्ताह की गेट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट 2024) का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु द्वारा किया जाएगा। गेट 2024 के दूसरे सप्ताह की परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करायी जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे है, जबकि सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे है, जबकि 1:30 बजे से कैंडिडेट को प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले संस्थान ने गेट परीक्षा 3 और 4 फरवरी को आयोजित की थी।
गेट 2024 एग्जाम 10 फरवरी:
- पहली शिफ्ट में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कृषि इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, धातुकर्म इंजीनियरिंग, नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग, कपड़ा इंजीनियरिंग और फाइबर विज्ञान का पेपर होगा।
- दूसरी शिफ्ट में कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, सांख्यिकी, इंजीनियरिंग विज्ञान, इंजीनियरिंग विज्ञान का पेपर होगा।
गेट 2024 एग्जाम 11 फरवरी:
- पहली पाली में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग की पेपर आयोजित होगा।
- दूसरी शिफ्ट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का पेपर कराया जाएगा।
दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली गेट 2024 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 16 फरवरी को गेट रिस्पॉन्स शीट व 21 फरवरी को आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ 22 से 25 फरवरी तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं। वहीं, गेट 2024 फाइनल रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]AIIMS INI SS 2024: एम्स आईएनआई एसएस ओपन राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 17 फरवरी तक करें रिपोर्ट
एम्स आईएनआई एसएस 2024 रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज के साथ MyPage से डाउनलोड किए गए ऑफर लेटर के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल