FTII JET Admit Card 2024: एफटीआईआई जेईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2024 | 04:05 PM IST | 1 min read
एफटीआईआई ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट 2024 हाल टिकट देखने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
नई दिल्ली: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) ने आज यानी 27 मार्च को एफटीआईआई जेईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। एफटीआईआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट applyadmission.net/JET23-24 पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एफटीआईआई एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। एफटीआईआई जेईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए डाक के माध्यम से एफटीआईआई जेईटी हाल टिकट नहीं भेजा जाएगा।
एफटीआईआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा 6 और 7 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। एफटीआईआई जेईटी 2024 का आयोजन दो पेपरों (पेपर-1 और पेपर-2) में किया जाएगा। पेपर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए ही पेपर-2 का मूल्यांकन होगा। वहीं, FTII JET रिजल्ट 2024 मई या जून माह में घोषित किया जा सकता है।
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एफटीआईआई जेईटी एडमिट कार्ड 2024 ले जाना अनिवार्य है। हाल टिकट के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
FTII JET 2024 Admit Card 2024: डाउनलोड करें
FTII JET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एफटीआईआई जेईटी की आधिकारिक वेबसाइट applyadmission.net/JET23-24 पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Click here to download Admit Card for Written Test’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर FTII JET 2024 Hall Ticket प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’