Jharkhand News: पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया
Press Trust of India | October 17, 2024 | 01:29 PM IST | 2 mins read
चंपई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके पांच महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने युवाओं को लिखे एक खुले पत्र में वादा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में आई तो 2.87 लाख नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा पांच लाख लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
सोरेन ने इस बात को रेखांकित किया कि भविष्य युवा शक्ति के कंधों पर टिका है और वे निश्चित ही वे मात्र 24 साल पुराने झारखंड राज्य से सपने, उम्मीदें और आकांक्षाएं रख रहे होंगे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं से मिले ‘अपमान’ और ‘बेइज्जती’ का हवाला देकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा के सत्ता में आते ही 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही पांच लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जिन लोगों को पूर्व में रोजगार के अवसर नहीं मिल सके वे लोग भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।’’
उन्होंने बुधवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आप में से कई लोग पहली बार मतदान करेंगे। उन युवा मित्रों से विशेष अनुरोध है कि झारखंड में भाजपा को वोट देकर आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप में से कई लोग अपने परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं के कारण विवश हैं। हमने आपकी समस्याओं और मुद्दों को करीब से देखा और समझा है।’’
सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके पांच महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सोरेन ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह एक कैलेंडर तैयार करेगी और सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी।
चंपई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन ने धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।
हेमंत सोरेन को 28 जून को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था। तीन जुलाई को उन्हें झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया था। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार