FMGE June Result 2026: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून सत्र का रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 7, 2026 | 02:42 PM IST | 2 mins read
FMGE जून 2026 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड उम्मीदवार 16 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ों के "इन-पर्सन" वेरिफिकेशन के बाद ही आधिकारिक पास सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2026 सत्र का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर देख सकते हैं और डिजिटल पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 या उसके बाद से आधिकारिक वेबसाइट से अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट हिदायत दी है कि यह स्कोरकार्ड वेबसाइट पर केवल 6 महीने की अवधि के लिए ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार इसे समय रहते डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
20 उम्मीदवारों का रोका गया रिजल्ट
बोर्ड ने नोटिफिकेशन में बताया कि तकनीकी या अन्य अनिवार्य कारणों से कुल 20 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया है। इसकी वजह और विस्तृत जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जा रही है।
इन-पर्सन" वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा पास सर्टिफिकेट
परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को FMGE पास सर्टिफिकेट फिजिकल रूप से उपस्थित होने पर ही दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों और पहचान का कड़ा सत्यापन किया जाएगा, जिसका शेड्यूल बोर्ड जल्द ही अलग से जारी करेगा।
गलत प्रश्नों पर सभी उम्मीदवारों को मिले पूरे अंक
एनबीईएमएस (NBEMS) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा के आयोजन के बाद संबंधित विशेषज्ञ संकायों द्वारा प्रश्नपत्र और आंसर-की की गहन तकनीकी समीक्षा की गई थी। इस समीक्षा के बाद बोर्ड ने दो बड़े फैसले लिए-
- तकनीकी रूप से गलत प्रश्न - जो प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए, उनके लिए परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक (बोनस मार्क्स) दिए गए हैं।
- दो सही उत्तरों वाले प्रश्न - जिन प्रश्नों के दो विकल्प सही पाए गए, उनमें से किसी भी एक सही विकल्प को चुनने वाले उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए हैं।
FMGE June 2026 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे 'FMGE June 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर ओपन हुई डिजिटली साइन रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर से अपना परिणाम चेक करें।
स्टेट मेडिकल काउंसिल्स (SMCs) के लिए भी निर्देश जारी
एनबीईएमएस ने सभी राज्यों की चिकित्सा परिषदों को सूचित किया है कि वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ केवल उम्मीदवारों की त्वरित जानकारी के लिए है। बोर्ड सभी स्टेट काउंसिल्स के साथ सीधे MS Excel फॉर्मेट में एक डिजिटली साइन्ड रिजल्ट फाइल साझा करेगा, जिससे वे उम्मीदवारों के पास सर्टिफिकेट का सत्यापन कर सकें। इसके बाद व्यक्तिगत तौर पर वेरिफिकेशन के आवेदनों पर बोर्ड विचार नहीं करेगा।
FMGE June Result 2026: हेल्पलाइन नंबर
रिजल्ट या स्कोरकार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या या पूछताछ के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या उनके आधिकारिक वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार