FMGE December 2026 Result: एफएमजीई दिसंबर रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, 6 फरवरी को स्कोरकार्ड
Saurabh Pandey | January 29, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि चार उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है और रिजल्ट रोकने के कारणों की जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए दी जा रही है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई दिसंबर रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर, प्राप्त अंक (300 में से) और उत्तीर्णता स्थिति जानकारी दी गई है। एफएमजीई दिसंबर 2025 का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
एफएमजीई दिसंबर स्कोरकार्ड
एफएमजीई दिसंबर 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in से 6 फरवरी 2026 को या उसके बाद डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख से सिर्फ 6 महीने की अवधि के लिए ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस अवधि के बाद स्कोर कार्ड देने के अनुरोध तुरंत खारिज कर दिए जाएंगे, क्योंकि स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख से 6 महीने की अवधि के बाद स्कोर कार्ड एनबीईएमएस वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड को सुरक्षित रखें।
एफएमजीई दिसंबर 2025 में उत्तीर्ण घोषित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एफएमजीई उत्तीर्ण प्रमाणपत्र पहचान और प्रमाण-पत्र सत्यापन के बाद "व्यक्तिगत रूप से" वितरित किए जाएंगे, जिसके लिए कार्यक्रम एनबीईएमएस की वेबसाइट पर अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
चार उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि चार उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है और रिजल्ट रोकने के कारणों की जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए दी जा रही है।
FMGE December 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- नवीनतम सूचना अनुभाग में एफएमजीई दिसंबर 2025 परिणाम लिंक को खोलें।
- एफएमजीई 2025 परिणाम पीडीएफ फाइल खोजें और उसे खोलें।
- अब एफएमजीई दिसंबर 2025 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एफएमजीई दिसंबर 2025 परिणाम पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर खोजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल