FMGE December 2024 Result: एफएमजीई दिसंबर 2024 रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी; स्कोरकार्ड डाउनलोड तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 20, 2025 | 07:42 AM IST | 2 mins read
सात अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न जांचों के लंबित रहने तक रोक दिए गए हैं, जिनमें अनुचित साधनों के मामले, अदालती मामले/ सुरक्षा मंजूरी से संबंधित एनबीईएमएस परीक्षा आचार समिति द्वारा की गई जांच भी शामिल है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन 2024 के परिणाम (FMGE 2024 Result) जारी कर दिए हैं। विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से एफएमजीई दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई दिसंबर 2024 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उम्मीदवार रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी, स्कोर (300 में से) और परिणाम (पास/फेल) की जांच कर सकते हैं। एनबीईएमएस की ओर से एफएमजीई दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड 27 जनवरी को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
एफएमजीई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। FMGE दिसंबर 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पहचान और प्रमाण-पत्र सत्यापन के बाद व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। एफएमजीई दिसंबर 2024 परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।
एनबीईएमएस की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “FMGE दिसंबर 2024 में योग्य घोषित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि FMGE पास प्रमाणपत्र पहचान और क्रेडेंशियल सत्यापन के बाद “इन-पर्सन” वितरित किए जाएंगे, जिसके लिए शेड्यूल अलग से अधिसूचित किया जाएगा। FMGE दिसंबर 2024 के लिए घोषित परिणाम पहचान और क्रेडेंशियल के व्यक्तिगत सत्यापन के अधीन है।”
FMGE-दिसंबर 2024 के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद तकनीकी रूप से गलत पाया गया। परिणामस्वरूप, उस प्रश्न के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए हैं। वहीं, 7 अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न जांचों के लंबित रहने तक रोक दिए गए हैं।
FMGE December Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से FMGE दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://natboard.edu.in/ पर विजिट करें।
- फिर, पब्लिक नोटिस सेक्शन में जाएं।
- एमएमजीई रिजल्ट नोटिस संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार