Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तीन दिन में 10वां मामला आया सामने
Press Trust of India | July 16, 2025 | 11:47 AM IST | 2 mins read
द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार दी गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली के 5 निजी स्कूलों को बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर को तत्काल खाली करा दिया। यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल से बम रखे होने की धमकी दी गई है।
इससे पहले, पिछले दो दिन में कुछ स्कूलों में बम रखे होने की धमकी, जांच में झूठी साबित हुई है। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई।
उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह 6:30 बजे, हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8:12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8:11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है।
उन्होंने बताया कि स्कूल की गहन जांच की गई और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अभिभावकों को भेजे गए एक ईमेल में स्कूल अधिकारियों ने कहा, ‘‘आज सुबह बम की धमकी मिलने के कारण और पुलिस की सलाह के अनुसार सरदार पटेल विद्यालय आज बंद रहेगा। बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन जांच कर रहा है।’’
सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार दी गई है। कुल मिलाकर दिल्ली के नौ स्कूलों को बम धमकी के 10 ईमेल प्राप्त हुए हैं।
इन स्कूलों में रात में भी रहने वाले कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और साइबर विशेषज्ञों की टीम स्कूलों में पहुंचीं और उन्होंने गहन तलाशी ली। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल