FDDI AIST Result 2024: एफडीडीआई एआईएसटी रिजल्ट fddiindia.com पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | May 31, 2024 | 11:19 AM IST | 1 min read
एफडीडीआई एआईएसटी मेरिट सूची 2024 प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। FDDI AIST 2024 प्रवेश परीक्षा 12 मई 2024 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई ) ने स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय चयन परीक्षा (एआईएसटी) और गैर-एआईएसटी रिजल्ट 2024 घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एआईएसटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट fddiindia.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एफडीडीआई एआईएसटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। FDDI AIST 2024 मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, जो काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सफल उम्मीदवार सीट आवंटन के लिए कैंपसों और कार्यक्रमों के लिए अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करके ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।
FDDI AIST Result 2024: एफडीडीआई काउंसलिंग शुल्क
यूजी, पीजी प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवार एफडीडीआई एआईएसटी काउंसलिंग 2024 में भाग ले सकते हैं। जहां यूजी उम्मीदवार कैंपस के 12 विकल्प भर सकते हैं, वहीं पीजी उम्मीदवार केवल पांच विकल्प जमा कर सकते हैं। एफडीडीआई काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए आवेदकों को 25,000 रुपये का शुल्क जमा करना आवश्यक है, जिसे बाद में पहले सेमेस्टर के शेष शुल्क के खिलाफ समायोजित किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं की जाती है, तो 15,000 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
Also read JNU PG Admission 2024: जेएनयू पीजी एडमिशन पंजीकरण का आज आखिरी दिन, देखें पूरा कार्यक्रम
FDDI AIST 2024: काउंसलिंग के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fddiindia.com पर जाएं।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब अपनी रैंक चेक करें और एआईएसटी रिजल्ट निर्देश पढ़ें।
- इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन करें और पाठ्यक्रमों और परिसरों के लिए विकल्प भरें।
- अब प्राथमिकताएं सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल