FDDI AIST 2025 Registration: ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट पंजीकरण की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 22, 2025 | 07:42 AM IST | 2 mins read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fddiadmissions.qualcampus.com पर जाकर एआईएसटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Students looking for FDDI AIST preparation, can download free question paper from here.
Download Nowनई दिल्ली: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) ने ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट 2025 (AIST 2025) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट 30 अप्रैल तक एआईएसटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले, अखिल भारतीय चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी।
FDDI AIST 2027: Syllabus | Exam Pattern | Seat Matrix
FDDI AIST: Sample Papers | Complete guide
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fddiadmissions.qualcampus.com पर जाकर ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए (विलंब शुल्क 400 रुपए) और एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए 300 रुपए (विलंब शुल्क 200 रुपए) है।
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए FDDI AIST 2025 पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) कार्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग है। एआईएसटी का आयोजन एफडीडीआई में बीडिज/बीबीए और एमडिज/एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
एफडीडीआई एआईएसटी 2025 परीक्षा 11 मई को 38 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट 2025 का आयोजन पेपर आधारित टेस्ट (ऑफलाइन) मोड में किया जाएगा। एआईएसटी पेपर में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।
AIST 2025 के लिए 20 अप्रैल तक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 1 मई को रात 8:30 बजे के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, 21 से 30 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट 5 मई को रात 8:30 बजे के बाद अपना एआईएसटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, 20 अप्रैल तक पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार की सुविधा 21 और 22 अप्रैल को उपलब्ध रहेगी। हालांकि, 20 अप्रैल के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को AIST 2025 आवेदन में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एफडीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]UPSSSC Gram Panchayat City Slip 2025: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 27 अप्रैल को परीक्षा
यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा