Falling Walls Science Summit 2025: आईआईटी खड़गपुर के निदेशक ने विज्ञान सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
Press Trust of India | November 10, 2025 | 10:40 PM IST | 1 min read
फॉलिंग वॉल्स साइंस समिट वैश्विक विज्ञान लीडर्स के लिए एक अंतरराष्ट्रीय, अंतःविषयक और अंतर-क्षेत्रीय मंच है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती बर्लिन में आयोजित ‘फॉलिंग वॉल्स साइंस समिट 2025’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले ‘‘भारतीय संस्थान के एकमात्र आमंत्रित शैक्षणिक प्रमुख’’ थे।
अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह आयोजित इस शिखर सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार विजेताओं, नवप्रवर्तकों, वैश्विक नीति निर्माताओं और विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी विचारों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि आईआईटी-खड़गपुर और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चक्रवर्ती ने संस्थान के अग्रणी अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती ने ‘‘अंतर्विषयक विज्ञान, सतत प्रौद्योगिकी और समावेशी नवाचार के वैश्विक संचालक के रूप में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।’’
प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने आईआईटी-खड़गपुर को भविष्य के लिए तैयार संस्थान के रूप में प्रस्तुत किया, जो मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाएगा। फॉलिंग वॉल्स साइंस समिट वैश्विक विज्ञान लीडर्स के लिए एक अंतरराष्ट्रीय, अंतःविषयक और अंतर-क्षेत्रीय मंच है।
चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘विचारों के इस वैश्विक समागम में आईआईटी-खड़गपुर और भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात थी। ‘फॉलिंग वॉल्स’ में सहयोग और नवाचार की भावना आईआईटी-खड़गपुर को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामाजिक परिवर्तन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के हमारे मिशन को और मज़बूत करती है।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल