Trusted Source Image

CBSE LOC 2026-27: सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने संबंधी अधिसूचना जारी, लास्ट डेट 21 अक्टूबर

Santosh Kumar | October 19, 2026 | 06:05 PM IST | 2 mins read

'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (एलओसी) एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसके जरिए स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के नाम, व्यक्तिगत विवरण और उनके चुने गए विषयों की जानकारी बोर्ड को भेजते हैं।

बोर्ड ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इस संबंध में कई रिमाइंडर भी जारी किए हैं। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)
बोर्ड ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इस संबंध में कई रिमाइंडर भी जारी किए हैं। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। स्कूलों को 21 अक्टूबर तक पात्र छात्रों की सूची ऑनलाइन जमा करनी होगी। बोर्ड ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इस संबंध में कई रिमाइंडर भी जारी किए हैं।

'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (एलओसी) एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसके जरिए स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के नाम, व्यक्तिगत विवरण और उनके चुने गए विषयों की जानकारी बोर्ड को भेजते हैं।

अगर किसी छात्र का नाम इस सूची में नहीं होता है, तो वह मुख्य परीक्षाओं में बैठने के लिए अयोग्य हो जाता है। इसलिए, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी योग्य छात्रों के विवरण को ध्यान से जांच लें। स्कूल इन नियमों का पालन करें-

  • छात्रों का सही डेटा जमा करें।
  • छात्रों द्वारा चुने गए सही विषय जमा करें।
  • निर्धारित समय के भीतर एलओसी जमा करें।
  • सभी पात्र छात्रों का LOC जमा करें।
  • समय पर फीस का भुगतान करें।

Also readRMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए कल तक आवेदन का मौका, पात्रता और शुल्क जानें

CBSE LOC 2026-27: एलओसी जम करने की लास्ट डेट

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि एलओसी को नियमित परीक्षा शुल्क के साथ 21 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है। इसके बाद, 22 से 30 अक्टूबर 2026 तक, यह सूची विलंब शुल्क के साथ स्वीकार की जाएगी।

यह विलंब शुल्क नियमित परीक्षा शुल्क के अलावा, प्रति छात्र ₹2,000 तय किया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्रों के नाम, जन्म तिथि, विषय कोड और अन्य जानकारी बिल्कुल सही दर्ज की गई हो।

मूल अधिसूचना और बाद में भेजे गए रिमाइंडर, सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर 'एग्जामिनेशन-रिलेटेड सर्कुलर्स' सेक्शन में उपलब्ध हैं। यह प्रक्रिया सितंबर में शुरू हुई और स्कूलों के लिए एक वेबिनार भी आयोजित किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]