Fake Notice Alert: बिहार में शिक्षक भर्ती का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल; बीपीएससी ने जारी किया अलर्ट
Santosh Kumar | August 9, 2026 | 12:49 PM IST | 1 min read
आयोग ने कहा है कि जारी किए विज्ञापनों, आवेदन डेट्स या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक जरूरी सूचना जारी की है। बीपीएससी ने बताया है कि विज्ञापन संख्या 12/2026 के बारे में सोशल मीडिया पर गलत और गुमराह करने वाली जानकारी तेजी से फैल रही है। इस जानकारी में बिहार के शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का जिक्र है। आयोग ने साफ किया है कि यह विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी है।
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कहा गया कि विज्ञापन संख्या 12/2026 के बारे में सोशल मीडिया पर स्कूल टीचर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट्स से जुड़ी झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी फैलाई जा रही है।
यह साफ किया जाता है कि वह नोटिस पूरी तरह से नकली और झूठा है, और इसे आयोग ने जारी नहीं किया है। इस संबंध में, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे उस जानकारी की सच्चाई की पुष्टि किए बिना उसे आधिकारिक न मानें।
आयोग ने कहा है कि जारी किए विज्ञापनों, आवेदन डेट्स या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
यह झूठी जानकारी मुख्य रूप से व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर फैल रही है। इसमें दावा किया गया है कि शिक्षा विभाग और एससी/एसटी कल्याण विभाग के तहत आने वाले स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हो रही है।
अगली खबर
]UP Police Final Result 2026: यूपी पुलिस मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती परीक्षा का परिणाम व कट ऑफ मार्क्स जारी
कुल 176 रिक्तियों के लिए परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। चयन सूची 2020 से 2025 (1 जुलाई, 2020 से 30 जून, 2026 तक) के चयन वर्षों की रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल