EXIM Bank MT Admit Card 2024: एग्जिम बैंक एमटी एडमिट कार्ड eximbankindia.in पर जारी, परीक्षा तिथि और शहर जानें
Abhay Pratap Singh | October 18, 2024 | 11:17 AM IST | 2 mins read
एग्जिम बैंक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एग्जिम बैंक (EXIM Bank) ने एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एग्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in के माध्यम से एग्जिम बैंक एमटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जिम बैंक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एग्जिम बैंक एमटी हाल टिकट 26 अक्टूबर 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एग्जिम बैंक में एमटी के कुल 50 रिक्तियां भरी जाएंगी।
एग्जिम बैंक एमटी एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2024 में किया जाएगा। परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन मुंबई, कोलकाता, पुणे, नई दिल्ली, त्रिची, हैदराबाद, लखनऊ, वाराणसी और गुवाहाटी शहरों में किया जाएगा। एमटी एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा शहर, कैंडिडेट का नाम, परीक्षा केंद्र तथा रिपोर्टिंग समय सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
Also read Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती, 600 पदों पर करें आवेदन
इस भर्ती अभियान के तहत लिखित परीक्षा दो भागों भाग-1 और भाग-2 में आयोजित की जाएगी। भाग-1 में 40 अंकों के प्रश्न होंगे तथा भाग-2 में 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जिम बैंक परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे तय की गई है।
चयन प्रक्रिया के लिए अंतिम सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा का वेटेज 70% और साक्षात्कार का 30% वेटेज है। एग्जिम बैंक एमटी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए बैंक की वेबसाइट पर विजिट करें।
EXIM Bank MT Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इंडिया एग्जिम बैंक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
- EXIM बैंक MT एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब, एग्जिम बैंक एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल