परीक्षा समाचार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'फ्री कोचिंग प्रोग्राम' के तहत मेधावी छात्रों को JEE और NEET की तैयारी कराने के लिए अनुभवी शिक्षकों की भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Listing Card Image

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दिया है। इसके तहत छात्र रिक्त सीटों पर अपने मनपसंद संकाय में एडमिशन ले सकते हैं, जिसकी सूची कॉलेजों को 10 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

Listing Card Image

उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' (USMEA) का गठन किया है, जिसके तहत राज्य के सभी 6 अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षणिक संस्थान एक ही नियामक ढांचे में आएंगे।

Listing Card Image

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रशासनिक कारणों से RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 समेत कई बड़ी परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब RAS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 और 2 मई 2027 को किया जाएगा।

Listing Card Image

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा जनपद (शहर) की अग्रिम सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अपना परीक्षा शहर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Listing Card Image

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत यूजी और पीजी के विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। वहीं, सम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 से प्रारंभ होंगी और पूरा सत्र 20 जुलाई 2027 को ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ समाप्त होगा।

Listing Card Image