Trusted Source Image

JCECEB: झारखंड इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा लेटरल एंट्री परीक्षा की आंसर-की जारी, 5 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति

Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 28 जून 2026 को आयोजित इंजीनियरिंग और डिप्लोमा लेटरल एंट्री परीक्षाओं की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

ई-मेल के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से भी आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ई-मेल के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से भी आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने इंजीनियरिंग और डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2026 की उत्तर कुंजियां आधिकारिक तौर पर जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर चारों सेटों के प्रश्न पत्रों की आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और समय-सीमा की भी घोषणा कर दी है।

पर्षद द्वारा जारी आवश्यक सूचना के मुताबिक, 28 जून 2026 (रविवार) को संपन्न हुई दोनों परीक्षाओं के चारों सेटों (A, B, C, D) की आंसर-की को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी जेसीईसीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर "Download" कॉलम पर क्लिक करके अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि और समय

यदि किसी परीक्षार्थी को प्रकाशित की गई उत्तर कुंजी के किसी भी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पर्षद ने 5 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इस तय समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर पर्षद द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

ई-मेल के जरिए ऐसे भेजें अपनी चुनौती

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को सभी उत्तरों की अच्छे से समीक्षा करनी होगी। इसके बाद एक समेकित आपत्ति सूची तैयार करनी होगी, जिसमें प्रश्न संख्या और प्रश्न पत्र के सेट का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। इस सूची के साथ आपत्ति से संबंधित प्रामाणिक सबूत/साक्ष्य को स्कैन करके पर्षद के आधिकारिक ई-मेल controller.jceceb@gmail.com पर भेजना होगा।

Also read JCECEB Agriculture Exam 2026: झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की डेट 9 जुलाई तक बढ़ी

ऑफलाइन भी जमा कर सकते हैं आपत्ति

ई-मेल के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से भी आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी लिखित आपत्ति और उसके साथ प्रामाणिक साक्ष्य को “झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची - 834010” के पते पर जाकर 5 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक जमा करा सकते हैं।

JCECEB Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "Download" कॉलम/सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहां संबंधित परीक्षा (इंजीनियरिंग या डिप्लोमा लेटरल एंट्री - 2026) की आंसर-की लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications