EMRSST 2025 Admit Card: ईएमआरएसएसटी एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, 23 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 20, 2025 | 05:17 PM IST | 2 mins read
ईएमआरएसएसटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) की ओर से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 (EMRSST 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एकलव्य चयन परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ईएमआरएसएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ईएमआरएसएसटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत कैंडिडेट को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचपीएसईबी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट 2025 शेड्यूल के अनुसार, “ईएमआरएसएसटी 2025 परीक्षा 13 मार्च 2025 को एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में कुल 751 कैंडिडेट उपस्थित होंगे।”
नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा केंद्र या अनुक्रमाक संबंधी किसी भी जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्यालय दिवस को स्वयं या बोर्ड के दूरभाष नं. 01892- 242192 पर संपर्क कर सकते हैं। EMRSST 2025 परीक्षा का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वाधान में किया जाता है।
एचपी बोर्ड नोटिस के के अनुसार, “अभ्यर्थी एकलव्य मॉडल स्कूल लिखित परीक्षा के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र (Admit Card Roll No Slip) बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर दर्शाए गए लिंक EMRSST-2025 पर जाकर अपना Application No. व Date Of Birth डालकर डाउनलोड कर सकते है।”
EMRSST Exam Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से ईएमआरएसएसटी एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- कैंडिडेट HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सीईटी/वैकेंसी’ टैब पर जाएं और EMRSST 2025 पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें