EMRSST 2025 Result: एचपी बोर्ड ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का परिणाम hpbose.org पर किया जारी
Abhay Pratap Singh | May 5, 2025 | 07:00 PM IST | 2 mins read
ईएमआरएस सिलेक्शन टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या एप्लीकेशन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 (EMRSST 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। एकलव्य स्कूल सिलेक्शन टेस्ट में उपस्थित हुए छात्र एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से एकलव्य मॉडल स्कूल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
ईएमआरएस सिलेक्शन टेस्ट 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या एप्लीकेशन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हिमाचल बोर्ड द्वारा एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट 2025 का आयोजन 23 मार्च को सुबह के सत्र में प्रदेश स्तर पर बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विभाग के तत्वाधान में एचपी बोर्ड द्वारा आयोजित ईएमआरएस प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए कुल 751 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से सिर्फ 688 कैंडिडेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे। एकलव्य स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल छात्रों में 345 विद्यार्थी हिंदी मीडियम के और 343 स्टूडेंट इंग्लिश मीडियम के थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “EMRSST (CET) परीक्षा का परीक्षा परिणाम पूर्व में जारी अस्थाई उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) में दिए उत्तरों के संदर्भ में परीक्षार्थियों द्वारा दर्ज करवाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के उपरांत तैयार की गई अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) के अनुसार तैयार किया गया है।”
EMRS स्कूलों में मेरिट के आधार पर दाखिले हेतु आगामी कार्यवाही हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विभाग / हिमाचल प्रदेश एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा की जाएगी। परीक्षा सम्पर्क कर परिणाम संबंधी अन्य जानकारी के लिये परीक्षार्थी दूरभाष नं. 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
EMRSST Result 2025 for Himachal Pradesh: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके ईएमआरएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीबोस की वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं।
- फिर, EMRSST रिजल्ट लिंक 2025 पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एकलव्य मॉडल स्कूल रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्षित होगा।
अगली खबर
]आईआईटी रुड़की एवं हेस्को ने ग्रामीण स्थिरता और समुदाय-केंद्रित नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए एमओयू साइन किया
संयुक्त शोध परियोजनाएं, छात्रों के लिए पीएचडी और इंटर्नशिप के अवसर, सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम एवं क्षमता निर्माण कार्यशालाएं इस साझेदारी के प्रमुख घटकों में से हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा