Medical College: मेडिकल कॉलेजों से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में ईडी की छापेमारी
Press Trust of India | November 27, 2025 | 02:53 PM IST | 1 min read
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, यूपी और दिल्ली में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ मेडिकल कॉलेजों को पाठ्यक्रम चलाने के लिए शैक्षणिक मंजूरी देने में कथित रिश्वतखोरी से जुड़ी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 10 राज्यों में एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, यूपी और दिल्ली में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें मेडिकल कॉलेजों के 7 परिसर और कुछ निजी व्यक्ति शामिल हैं।
यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की जा रही है। मामला जून में दर्ज सीबीआई एफआईआर से जुड़ा है। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि मेडिकल कॉलेज के इंस्पेक्शन की जानकारी पैसे के बदले कुछ मैनेजमेंट सदस्यों और बिचौलियों को दी गई।
आरोप है कि एनएमसी समेत कुछ सरकारी अधिकारियों ने रिश्वत ली। ईडी अधिकारियों के अनुसार, इससे कथित तौर पर उन्हें मापदंडों में हेरफेर करने और मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक पाठ्यक्रम चलाने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने में मदद मिली।
इस फ्रॉड के सामने आने से एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को अप्रूवल देने के प्रोसेस में बड़ी कमियां सामने आई हैं, जिससे रेगुलेटरी ओवरसाइट की ईमानदारी और देश में मेडिकल एजुकेशन की क्वालिटी पर इसके असर को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अगली खबर
]VIT Bhopal News: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में हंगामा; छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, प्रशासन ने छुट्टी घोषित की
हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बड़ी संख्या में फोर्स बुलानी पड़ी। वीआईटी प्रशासन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जिला प्रशासन ने सिक्योरिटी की वजह से बुधवार को कैंपस में छुट्टी घोषित कर दी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल