Trusted Source Image

Jharkhand NMMS Exam Schedule 2026: झारखंड एनएमएमएस परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डेट jac.jharkhand.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | March 13, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read

छात्रों को परीक्षा के दिन अपना जेएसी एनएमएमएस एडमिट कार्ड अवश्य साथ ले जाना चाहिए, क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एनएमएमएस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।  (आधिकारिक वेबसाइट)
एनएमएमएस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड अकादमिक परिषद और विद्यालय एवं साक्षरता विभाग ने कक्षा 8 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए नेशनल मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप योजना (एनएमएमएसएस) 2026 के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

जेएसी की तरफ से झारखंड एनएमएमएसएस की परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं-

परीक्षा की तारीख, दिन और समय
परीक्षा प्रश्नपत्र
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
28.03.2026, शनिवार सुबह 10.45 से दोपहर 2 बजे तक
प्रश्नपत्र-I: मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)
90
90 (प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक)
28.03.2026, शनिवार सुबह 10.45 से दोपहर 2 बजे तक
प्रश्नपत्र-II: शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)
90
90 (प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक)

Jharkhand NMMS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट

झारखंड एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 21 मार्च को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

जेएसी एनएमएमएस एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। जेएसी एनएमएमएस एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे छात्रों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है।

Also read Rajasthan Board Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की उम्मीद

छात्रों को परीक्षा के दिन अपना जेएसी एनएमएमएस एडमिट कार्ड अवश्य साथ ले जाना चाहिए, क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications