Trusted Source Image

CUET PG 2026 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 16, 17, 18 और 19 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी

Santosh Kumar | March 13, 2026 | 09:25 AM IST | 2 mins read

यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते है।

एनटीए ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध करा दिए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध करा दिए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सीयूईटी पीजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 16, 17, 18 और 19 मार्च, 2026 को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट) परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध करा दिए हैं। इन तारीखों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 से 27 मार्च तक अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 157 विषय शामिल हैं। एनटीए ने शेष तिथियों के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।

CUET PG 2026 Admit Card: एनटीए सीयूईटी पीजी हेल्पडेस्क

उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचना जरूरी है। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र—जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आदि ले जाना अनिवार्य है।

परीक्षा हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पढ़ाई का सामान या कैलकुलेटर ले जाना सख्त मना है। एनटीए ने साफ किया है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर हमें ईमेल कर सकते हैं।

Also readCUET PG 2026 City Intimation Slip: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप शेष तिथियों के लिए जारी

CUET PG Admit Card 2026: सीयूईटी पीजी हॉल टिकट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर आवश्यक सीयूईटी पीजी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

24, 25 और 27 मार्च के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। सीयूईटी पीजी 2026 का रिजल्ट एग्जाम के कुछ सप्ताह बाद जारी होने की उम्मीद है। सफल कैंडिडेट्स काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस में हिस्सा लेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications