ECGC PO Recruitment 2025: ईसीजीसी पीओ भर्ती के लिए ecgc.in पर 2 दिसंबर तक करें आवेदन; वेतन 169,000 रुपए तक
Abhay Pratap Singh | November 12, 2025 | 02:59 PM IST | 2 mins read
ECGC: भारत सरकार की कंपनी ईसीजीसी लिमिटेड में कार्यकारी अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 88,635 रुपए से लेकर 169,025 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ECGC) लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर अंतिम तिथि 2 दिसंबर तक ईसीजीसी पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर, 2025 से शुरू है।
ECGE PO Eligibility 2025: शैक्षिक योग्यता
- प्रोबेशनर ऑफिसर (जनरलिस्ट) पद के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्रा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- प्रोबेशनर ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) पद के लिए कैंडिडेट के पास हिंदी/ हिंदी अनुवाद में स्नातकोत्तर (Master’s) डिग्री और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय मुख्य/वैकल्पिक/प्रमुख विषय के रूप में रही हो।
ECGC PO Vacancy 2025: आयुसीमा और आवेदन शुल्क
- आवेदक की आयु 1 नवंबर, 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 950 रुपये का भुगतान करना होगा।
ECGC Probationary Officer Recruitment 2025: कुल पद, चयन प्रक्रिया और वेतन
- इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 30 पद भरे जाएंगे, जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट) के 28 पद और पीओ (स्पेशलिस्ट) के 2 पद हैं।
- ईसीजीसी प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल है।
- प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 88,635 रुपए से लेकर 169,025 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
ECGC PO Notification 2025: शेड्यूल
अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईसीजीसी पीओ नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ जांच सकते हैं। नीचे सारणी में कैंडिडेट ईसीजीसी पीओ भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
विस्तृत विज्ञापन का प्रकाशन
|
10 नवंबर, 2025 |
|
उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की तिथि
|
11 नवंबर से 2 दिसंबर, 2025 तक |
|
आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क का भुगतान |
6 से 7 दिसंबर, 2025 तक |
|
प्री एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर/ई-मेल/एसएमएस डाउनलोड करना
|
15 दिसंबर, 2025 से
|
|
एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए प्री एग्जाम ट्रेनिंग
|
15 दिसंबर 2025 से
|
|
ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर/ई-मेल/एसएमएस डाउनलोड करना
|
जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से |
| ऑनलाइन परीक्षा | 11 जनवरी, 2026 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) |
|
ऑनलाइन परीक्षा परिणाम की घोषणा
|
31 जनवरी, 2026 |
| इंटरव्यू | फरवरी/ मार्च 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार