DU Job Mela 2026: डीयू में 20 मार्च को जॉब मेले का होगा आयोजन, विभिन्न सेक्टरों की कंपनियां होंगी शामिल
Saurabh Pandey | February 26, 2026 | 07:18 PM IST | 1 min read
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेंट्रल प्लेसमेंट सेल कॉर्पोरेट कंपनियों, स्टार्ट-अप्स, नॉन-प्रॉफिट्स, कंसल्टेंसी, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों को मेले में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) के तहत 20 मार्च, 2026 को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए कंपनियों और संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि इस खास रिक्रूटमेंट पहल का मकसद जाने-माने संगठनों को अलग-अलग विषयों के टैलेंटेड अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए एक डायनामिक प्लेटफार्म देना है। उन्होंने कहा कि इस जॉब मेले का मकसद इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच अच्छा जुड़ाव बढ़ाना और विद्यार्थियों को अच्छी इंटर्नशिप और नौकरी के मौके उपलब्ध करवाना है।
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेंट्रल प्लेसमेंट सेल कॉर्पोरेट कंपनियों, स्टार्ट-अप्स, नॉन-प्रॉफिट्स, कंसल्टेंसी, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों को मेले में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है।
आवेदन की लास्ट डेट 15 मार्च
डीयू जॉब मेले की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रिक्रूटर दिए गए आधिकारिक लिंक https://forms.gle/3sZuwvbY8M2eMUiQ9 के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2026 है।
Also read DSSSB Lab Attendant Result: डीएसएसएसबी लैब अटेंडेंट रिजल्ट, कटऑफ अंक dsssb.delhi.gov.in पर जारी
कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश-
- कंपनियों को अपना जॉब डिस्क्रिप्शन (कार्य विवरण जिसमें प्रोग्राम/कौशल/अनुभव आदि का विवरण हो) साझा करना होगा।
- कंपनियों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए प्रस्तावित पदों की कुल संख्या स्पष्ट रूप से बतानी होगी।
- पार्ट टाइम, डिस्टेंस और हाइब्रिड इंटर्नशिप होनी चाहिए ताकि छात्र अपनी रेगुलर कक्षाओं के साथ-साथ इंटर्नशिप कर सकें।
- प्लेसमेंट के लिए न्यूनतम सुनिश्चित वेतन 4,00,000 रुपये होना चाहिए।
- भाग लेने वाली कंपनियों को जॉब मेला के लिए सीपीसी के साथ एक समझौता पत्र (एलओयू) पर हस्ताक्षर करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल