Trusted Source Image

DSSSB Lab Attendant Result: डीएसएसएसबी लैब अटेंडेंट रिजल्ट, कटऑफ अंक dsssb.delhi.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | February 26, 2026 | 05:20 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी की तरफ से 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित (ऑनलाइन मोड) लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए 9460 उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक बोर्ड की वेबसाइट के OARS मॉड्यूल पर अपलोड कर दिए गए हैं।

ई-डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंक 200 में से है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ई-डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंक 200 में से है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली जल बोर्ड विभाग में लैब अटेंडेंट पदों (पोस्ट कोड 103/23) के लिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 116 उम्मीदवारों (अनारक्षित-40, ईडब्ल्यूएस-12, ओबीसी-16, एससी-16, एसटी-10, पीडब्ल्यूबीडी-10) को ई-डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ई-डॉक्यूमेंट लिंक 27 फरवरी, 2026 से 13 मार्च, 2026 तक 15 दिनों के लिए सक्रिय रहेगा। चयनित छात्रों को सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे। किसी भी त्रुटि या विसंगति की स्थिति में, उम्मीदवारों को सबमिशन विंडो बंद होने के 48 घंटों के भीतर डीएसएसएसबी हेल्पडेस्क ईमेल से संपर्क करना होगा।

DSSSB Lab Attendant Result: कटऑफ अंक

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
यूआर
162.05
ईडब्ल्यूएस
157.08
ओबीसी
156.03
एससी
151.58
एसटी
136.29
पीडब्ल्यूबीडी (A)
126.25
पीडब्ल्यूबीडी (B)
78.43
पीडब्ल्यूबीडी (C)
शून्य
पीडब्ल्यूबीडी (D और E)
शून्य
पूर्व एसएसएम (Ex-SM)
98.68

Also read UPSSSC Exam 2024 Typing Test Result: यूपी सहायक स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट जारी, 702 अभ्यर्थी हुए सफल

DSSSB Lab Attendant Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?

डीएसएसएसबी की तरफ से 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित (ऑनलाइन मोड) लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए 9460 उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक बोर्ड की वेबसाइट के OARS मॉड्यूल पर अपलोड कर दिए गए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications