Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय का राहुल गांधी ने किया दौरा, वंचित समुदायों के छात्रों के साथ की बातचीत
Press Trust of India | May 22, 2025 | 05:41 PM IST | 1 min read
कांग्रेस नेता ने छात्रों के साथ जाति-आधारित भेदभाव, संकाय पदों और शीर्ष प्रशासनिक पदों पर हाशिए पर रहने वाले समुदायों के प्रतिनिधित्व की कमी और शीर्ष बहुराष्ट्रीय निगमों में भर्ती से ‘उन्हें अलग रखे जाने’ पर चिंता जताई।
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार (22 मई, 2025) को दिल्ली विश्वविद्यलय (DU) का दौरा किया और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के छात्रों के साथ बातचीत की। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित संवाद सत्र में कई कॉलेजों और विभागों के छात्र शामिल हुए।
डूसू के एक बयान में कहा गया है कि छात्रों के साथ बातचीत करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक भागीदारी और समावेशी शैक्षणिक स्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेता ने छात्रों के साथ जाति-आधारित भेदभाव, संकाय पदों और शीर्ष प्रशासनिक पदों पर हाशिए पर रहने वाले समुदायों के प्रतिनिधित्व की कमी और शीर्ष बहुराष्ट्रीय निगमों में भर्ती से ‘उन्हें अलग रखे जाने’ पर चिंता जताई।
राहुल गांधी ने छात्रों से बाबासाहेब बीआर आंबेडकर के ‘‘शिक्षित करो, आंदोलन करो और संगठित हो’’ के संदेश से प्रेरणा लेने की अपील की। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘छात्रों की भूमिका कक्षाओं से परे है। उन्हें उत्पीड़ितों और कम प्रतिनिधित्व वाले लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए।’’
बयान में कहा गया है कि डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने बातचीत के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके डीयू दौरे ने ‘‘छात्र समुदाय को ऊर्जावान बनाया है और भारत के लोकतांत्रिक और शैक्षिक भविष्य को आकार देने में युवा आवाजों के महत्व पर भी जोर दिया है।’’
पिछले हफ्ते, राहुल गांधी ने अपने ‘शिक्षा न्याय संवाद’ अभियान के तहत बिहार के दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मुलाकात की थी। आधिकारिक अनुमति के बिना आयोजित इस कार्यक्रम के कारण राहुल गांधी और 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं थीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच